भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ ने किया तूफानी दौरा, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश; शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

Jul 21, 2026 - 16:04
 0
भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ ने किया तूफानी दौरा, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश; शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

बावड़ी (जोधपुर/ निसार गौरी) भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ ने क्षेत्र के सोयला, चटलिया, खेड़ापा, लवेरा कल्ला और बावड़ी सहित दर्जनों गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही मौजूद उच्चाधिकारियों को निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

जिला प्रवक्ता कुशाल गहलोत ने बताया कि दौरे के दौरान विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आमजन के काम करने और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधायक बरवड़ ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

दौरे के अंत में विधायक गीता बरवड़ ने विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की:

  • सोयला: पूर्व उपप्रधान कालूराम सोलंकी की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
  • बावड़ी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लुंबाराम टाक की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजाराम दाधीच के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है