कुल्हाड़ी से चार गायों को किया घायल, गायों का करवाया उपचार, कार्रवाई की मांग
तखतगढ़ (बरकत खा)
तखतगढ़ कस्बे राजपुरा रोड़ स्थित शुक्रवार को खेत में चरने छोड़ी को कुछ असमाजिक तत्वों ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। गौरक्षक दल को इस बारे में पता लगा लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ गहरा आक्रोश है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायल गायो को उपचार करवाया। लोगों से समझाइश कर शांति व्यवस्था कायम कराई। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया । गाय मालिक प्रवीण कुमार मेवाड़ा कहना है कि राजपुरा रोड़ स्थित खेत में चरने छोड़ी हमारी 4 चायो पर कुल्हाड़ी से हमला किया है जिससे गाव वाले आक्रोशित हैं और उन्होंने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। गाय मालिक प्रवीण कुमार मेवाड़ा व गौ रक्षक के सदस्यों ने घायल गायों को पशु चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे अपने घर ले जाया गया।