शहरी सेवा शिविर-2026 के माध्यम से आमजन को मिलेगी त्वरित राहत, नगर निगम कार्यालय में वार्डवार आयोजित होंगे शिविर

Jul 21, 2026 - 19:04
 0
शहरी सेवा शिविर-2026 के माध्यम से आमजन को मिलेगी त्वरित राहत, नगर निगम कार्यालय में वार्डवार आयोजित होंगे शिविर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने, जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर 2026 अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की नगरीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। सहाय नगर नियोजक नगर निगम राजेन्द्र सिंह गुर्जर को शिविर प्रभारी एवं सहायक अभियन्ता गजेन्द्र सिंह को शिविरों का सहायक प्रभारी बनाया गया है।
नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नाई ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में सभी प्रकार के पट्टों से संबंधित कार्य, निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि उप-विभाजन, पुनर्गठन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित नगर निगम से संबंधित अन्य नागरिक सेवाओं के आवेदन स्वीकार कर उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर नगर निगम कार्यालय में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में संबंधित वार्डों के निवासियों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे अपने लंबित कार्यों एवं समस्याओं के समाधान के लिए सीधे आवेदन प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित वार्डवार शिविर में उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विशेष छूटों एवं सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। निगम से संबंधित कार्यों के लिए लाभार्थी ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन न करें, क्योंकि शिविर अवधि में नगर निगम कार्यालय में ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सहायता काउंटर स्थापित किए गए हैं।
शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम-
उन्होने बताया कि 21 व 22 जुलाई को वार्ड संख्या 1 से 5 तक, 23 व 24 जुलाई को वार्ड संख्या 6 से 10 तक, 27 व 28 जुलाई को वार्ड संख्या 11 से 15 तक, 29 व 30 जुलाई को वार्ड संख्या 16 से 20 तक, 31 जुलाई व 3 अगस्त को वार्ड संख्या 21 से 25 तक, 4 व 5 अगस्त को वार्ड संख्या 26 से 30 तक, 6 व 7 अगस्त को वार्ड संख्या 31 से 35 तक एवं 10 व 11 अगस्त को वार्ड संख्या 36 से 40 तक के लिए शिविर आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 12 व 13 अगस्त को वार्ड संख्या 41 से 45 तक, 14 व 17 अगस्त को वार्ड संख्या 46 से 50 तक, 18 व 19 अगस्त को वार्ड संख्या 51 से 55 तक, 20 व 21 अगस्त को वार्ड संख्या 56 से 60 तक एवं 23 व 24 अगस्त को वार्ड संख्या 61 से 65 तक के लिए शिविर आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि 27 व 31 अगस्त को वार्ड संख्या 1 से 65 तक के लिए फॉलोअप शिविर भी आयोजित किए जायेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है