शहरी सेवा शिविर-2026; बीडीए द्वारा अनुमोदित योजनाओं अथवा कॉलोनियों की जनसमस्याओं के होंगे निराकरण

Jul 21, 2026 - 19:09
 0
शहरी सेवा शिविर-2026;  बीडीए द्वारा अनुमोदित योजनाओं अथवा कॉलोनियों की जनसमस्याओं के होंगे निराकरण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने, जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिये भरतपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर 2026 अभियान संचालित किया जा रहा है। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित योजनाओं अथवा कॉलोनियों की जनसमस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न कार्य किए जाएगें।
सचिव बीडीए मृदलसिंह ने बताया कि समस्त कार्यो हेतु भरतपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय प्रांगण में 21 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक तिथिवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के दौरान सीसी, डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क के कार्य, शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाईडरों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव एवं सौदर्यीकरण, नालियों की मरम्मत, फेरोकवर की मरम्मत, ओ.एफ.सी-मोबाईल टावर एनओसी., ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र आदि कार्य सम्पादित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उप विभाजन-पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, खांचाभूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों के निस्तारण, लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड पट्टे जारी करने का कार्य तथा राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों द्वारा निर्धारित अन्य कार्य भी शिविरों में किये जायेंगे। 
शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम-
उन्होने बताया कि 21 जुलाई एवं 6 अगस्त को ओमजी सिटी, बौद्ध विहार, शेर सिंह नगर (सर्कुलर रोड), शेर सिंह नगर (इन्द्रा नगर), तिलक नगर फेज-8, जसवंत नगर हीरादास का नगला, जसवंत नगर फेज-10,  सेवर कलां खसरा नं0 1829, सुजान वाटिका, खसरा नम्बर 837 से 838 चक नम्बर 02 नुमाईश रोड़, एस पी जैड योजना तथा गिरीश विहार, 22 जुलाई एवं 7 अगस्त को बिग्रेडियर घासीराम नगर, कृष्ण वाटिका, कृष्ण वाटिका फेज-2, बृज नगर नोर्थ जोन फेज-2, बृज नगर फेज-7, खसरा नम्बर 2756, 2760 (पुष्पवाटिका कॉलोनी के पास) एवं विष्णु नगर पार्ट प्लान, 23 जुलाई एवं 10 अगस्त को राधिका विहार, माहेश्वरी नगर, यश विहार, कृष्णा विहार, विमल कुंज, मारूति नन्दन वाटिका फेज-1 तथा विष्णु नगर-2 के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई एवं 11 अगस्त को बापू नगर ईदगाह कॉलौनी फेज-2, 3 आनन्द नगर अनोखी होटल के पास, आनन्द नगर फेज-4, राधा नगर फेज-3, सुभाष नगर फेज- 10, 11, 12, गोरखधाम शम्भू वाले हनुमान जी के पास सुभाष नगर, विष्णु नगर,  जगन्नाथपुरी फेज-3, 4, 5 सैक्टर 14, श्रीनगर खसरा नम्बर 1 के लिये। इसी प्रकार 27 जुलाई एवं 12 अगस्त को ज्योति नगर पार्ट प्लान, देव विहार, तेज सिंह नगर, प्रिन्स नगर फेज-3, प्रीति विहार, स्वर्ण जयन्ती नगर, बिल्डिंग मैटेरियल योजना, राधानगर पार्ट 1277 के लिये 28 जुलाई एवं 13 अगस्त को सूर्या सिटी, कमल विला, विजय नगर सारस, न्यू पुष्पवाटिका पार्ट प्लान फेज-2, मोहन विहार, हरिकुंज फेज-1, 2, 3 ट्रांसपोर्ट नगर, महावीर नगर, रूद्रनगर-2 के लिये शिविर आयोजित होंगे। 
उन्होंने बताया कि 30 जुलाई एवं 14 अगस्त को सैक्टर 3,  रंजीत नगर खसरा नं0 3541, रंजीत नगर एफसीआई गोदाम खसरा नम्बर 354, गोविन्द निवास, कृष्णा विहार नई मण्डी, कैनाल कॉलोनी, एस.टी.सी. स्कूल के पास खसरा नम्बर 1213, 1256 चक नम्बर 02 तक के लिये, 31 जुलाई एवं 17 अगस्त को रूद्रनगर, एल.बी. शास्त्री नगर फेज-1, 2, गणेश नगर फेज-1, 2, 3, 4 के लिये शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 3 एवं 18 अगस्त को एस.पी.जैड, स्कीम नम्बर-13, गोकुलधाम, हर्ष विहार फेज-1, विश्व सूर्या सिटी, पुराना प्रशासन भवन, कुम्हेर गेट व्यावसायिक योजना के लिये, 4 एवं 19 अगस्त को अनाह चामुण्डा माता मन्दिर, राधा नगर, राजेन्द्र सूरी नगर, पदम विहार फेज-2, रघुनाथपुरी, रघुनाथपुरी ब्लॉक बी, शास्त्री नगर खसरा नम्बर 1110, 1111 एसपीएम नगर के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 5, 20, 21, 24, 25, 27 एवं 31 अगस्त को समस्त कॉलोनी के शेष आवेदक एवं प्राधिकरण क्षेत्राधिकार का शेष समस्त क्षेत्र के लिये शिविर लगाये जायेंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है