भगवान जगन्नाथ महाराज का मेले में कीचड का आलम; श्रद्धालुओं तथा दुकानदारों को करना पड रहा परेशानियों का सामना
राजगढ (अलवर) कस्बे के गंगाबाग में चल रहे भगवान जगन्नाथ महाराज के मेले के दौरान सोमवार की तडके से बरसात का रिमझिम दौर जारी रहने से मेले मे जाने वाले श्रद्धालुओं को मेला स्थल पर रास्ते में भारी कीचड़ के होने से परेशानियों का सामना करना पड रहा है।वहीं दूसरी ओर मेले मे लगी दुकानों के आगे, झूले स्थलों पर भी भारी कीचड हो गया जिससे वहां पर मेलार्थियों की संख्या कम देखी गई।
वहीं नगर पालिका के पार्क में लगे फारूक की पांच मंजिल की नाव, मिक्की माउस , मिक्सर, टोरा टोरा झूले, बच्चों के झूले आदि साधनों, चाट, पकौडे, खिलौनों की दुकानों के आगे भारी कीचड़ जमा हो गया जिससे वहां तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या कम देखी गई।
इधर मेला स्थल और नगर पालिका कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते मे पानी और कीचड जमा होने से आवागमन पूरी तरह से ठप्प रहा। मेले में दुकानदारों और झूलेवालों ने अपने स्तर पर कीचड पर तिरपाल लकडियां आदि डाल कर रास्ते को दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन वे प्रयास भी असफल नजर आए।


