अलवर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध मौत, प्लेटफॉर्म 2 पर मिले युवक का पोस्टमार्टम।
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना अलवर की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश मूल रूप से धूलपूरी, चंदौली का निवासी बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राकेश पेशे से मजदूरी का काम करता था और अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

