महुवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन
महुवा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुवा के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला के नेतृत्व में शहीद स्मारक अंबेडकर भवन महुवा से सैकड़ों कार्यकर्त्ता ने दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लाठी चार्ज एवं नीट पेपर चोरी के मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महुवा मैन बाजार सब्जी मंडी में पुतला दहन किया, इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि बीजेपी सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं, दिल्ली में छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है, नेता विपक्ष राहुल गांधी ससद और सड़क पर देश के नौजवानों के लिए लड़ रहे हैं पूर्व पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला ने कहा कि आने वाले नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस सरकार बनानी है इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्त्ता ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाजी की एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुवा अध्यक्ष दिनेश पाटोली, भंवर सिंह एडवोकेट, नरेंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह मंडावर, बबलू सैनी , मनोज मीना, विक्रम मीना सांथा, लाजपत तंवर , मनी समलेटी, नन्नू नागर, मोहसिन कुरेशी, आसिफ खान, विनोद सैनी, गोलू नावरिया, मोहन सिंह जाटव सरपंच, बबलू वीराना, रमन भाेपर, हुकम नावरिया, भरत कैप्टन , खूबिराम बैरवा ,इमरान खान, विनय तिवाड़ी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


