भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत लोगों का किया सम्मान

Oct 25, 2020 - 00:39
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत  लोगों का किया सम्मान

दौसा,राजस्थान 
महुआ (24 अक्टूबर) भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया जी के 56 वें जन्म दिवस पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम दौसा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी  के निर्देशानुसार व  राजेन्द्र मीणा पूर्व प्रधान के मार्गदर्शन में महवा शहर स्थित राम बाबू अग्रवाल की बगीची और राजकीय चिकित्सालय पर  हरदेव पावटा जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं जिला सह-संयोजक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के नेतृत्व व महवा शहर मंडल अध्यक्ष  दिनेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित हूआ जिसमें वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  रामबाबू अग्रवाल, डॉ गिरवर बैरवा,  सूरजभान खंडेलवाल,  विमल जैन,  सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट एवं कोरोना योद्धा डॉ दिनेश मीणा चिकित्सा प्रभारी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC महवा,  मेवाराम मीणा कम्पाउन्डर, महवा थाने के पुलिसकर्मी  धर्मराज चौधरी व  बनैसिंह मीणा,  नारायण वाल्मीकि जमादार सफाईकर्मी नगर पालिका महुआ का माल्यार्पण कर प्रशस्ति-पत्र सोंपकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री  हेमेंद्र तिवाड़ी, जिला कार्यकारिणी सदस्य  महाराज सिंह खेड़ला, महवा शहर मंडल उपाध्यक्ष  शैलेष शर्मा व चैतीराम सैनी, महामंत्री मनोज गुर्जर व  विनीत बंसल, मंत्री  प्रशांत खण्डेलवाल, जिला मंत्री  हेमेंद्र तिवाड़ी, जिला कार्यकारिणी सदस्य  महाराज सिंह खेड़ला,  फूलसिंहसैनी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। इसी प्रकार कस्बा मंडावर में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया  के 56 वे जन्मदिवस पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवारी जी के निर्देशानुसार व  राजेंद्र जी मीणा पूर्व प्रधान के मार्गदर्शन में मंडावर शहर स्थित निर्गुण दरबार पर हरदेव  पावटा जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं जिला सह संयोजक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के नेतृत्व व मंडावर शहर मंडल अध्यक्ष सोहन लाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  शंकर जी शर्मा, त्रिपुरारी लाल  ठाकुरिया, दाऊ दयाल  पारीक गढ़ हिम्मत सिंह, दिनेश  वशिष्ठ, डॉ अजय शर्मा एवं कोरोना योद्धा  सरयू दास जी महाराज निर्गुण दरबार,  लल्लू राम मीणा नांगल सुमेर सिंह,मंगल राम मीणा हल देना, कजोड़ सिंह  राजपूत नांगल सुमेर सिंह, भगवान सहाय झालानी(टीटू), का प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कजोड़ सिंह जी नांगल सुमेर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सोनू वशिष्ठ, मंडल उपाध्यक्ष भगवान  झालानी टीटू, मंडल महामंत्री राजेश प्रजापत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश बेरवा सहित सभीभाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • अवधेश अवस्थी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................