महुवा नगर पालिका चुनाव: 13 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए आवेदन, भाजपा-कांग्रेस से एक-एक प्रत्याशी

Aug 27, 2026 - 20:32
 0
महुवा नगर पालिका चुनाव: 13 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए आवेदन, भाजपा-कांग्रेस से एक-एक प्रत्याशी

महुवा (अवधेश अवस्थी) नगर पालिका महुवा आम चुनाव-2026 को लेकर पार्षद सदस्यपद के लिए आवेदन करने के प्रथम दिन गुरुवार को 13 आवेदकअभ्यर्थियों द्वारा उपखंड अधिकारी कार्यालय में किए गए आवेदन पत्र प्राप्त आवेदनों की सूची रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) प्रेम राज मीणा नगर पालिका महुवा की ओर से जारी की गई है। 

उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को  कुल 13 अभ्यर्थियों ने सदस्य पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं।
जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या 4 से सुरेश, वार्ड 6 से कृष्ण, वार्ड 11 से ज्योति कुमारी गर्ग, वार्ड 21 से कमलेश कुमार, वार्ड 24 से राजू, वार्ड 25 से कमलेश, वार्ड 28 से भागमल, राज कुमार सैनी एवं मंतेश कुमारी, वार्ड 32 से वीना कंवर, वार्ड 33 से फरीद खान, वार्ड 34 से इस्लाम तथा वार्ड 35 से निशा ने आवेदन किया है।
सूची में अधिकांश अभ्यर्थियों ने निर्दलीय के रूप में आवेदन किया है। वहीं वार्ड 24 से राजू भारतीय जनता पार्टी तथा वार्ड 35 से निशा इंडियन नेशनल कांग्रेस से संबंधित प्रत्याशी के रूप में दर्ज हैं।
अभ्यर्थियों की श्रेणी में अनुसूचित जाति, सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग शामिल हैं। नामांकन आवेदनों की सूची सामने आने के बाद नगर पालिका महवा के चुनावी समीकरणों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................