खैरथल इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

Aug 28, 2026 - 19:17
 0
खैरथल इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)

इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी एसोसिएशन खैरथल ने व्यापारिक संगठन को मजबूती देने और व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार लालवानी ने सर्वसम्मति से गठित इस नई टीम का औपचारिक ऐलान किया।

प्रमुख पदों की जिम्मेदारी:

  • अध्यक्ष: राजकुमार लालवानी
  • उपाध्यक्ष: अमित कुमार गुप्ता एवं रेवती शरण गुप्ता
  • सचिव: दीपेश बच्चानी
  • महासचिव: महेश गर्ग
  • कोषाध्यक्ष: नरेश लखवानी
  • संरक्षक: अशोक महलवानी और रवि चौधरी

कार्यकारिणी सदस्य:

संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए अमित कुमार, विनोद बलेचा, लोकेश खानचंदानी, ऋषभ दादानी, प्रवीण गुप्ता, दीपक लालवानी और निखिल बसवानी को बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया है।

​यह नवगठित कार्यकारिणी खैरथल में इलेक्ट्रिक और मशीनरी क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके व्यावसायिक हितों का प्रतिनिधित्व करने का कार्य करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................