लक्ष्मणगढ़:जन्माष्टमी के पर्व पर विशाल भव्य धार्मिक झांकियों का होगा आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व 4 सितंबर को जालूकी रोड अनाज मंडी के पीछे श्री श्याम मंदिर में भगवान श्री बांकेबिहारी जी की भव्य धार्मिक झांकी हिंडोले काआयोजन किया जाएगा।
प्रधान जी वाली गली स्थित श्री श्याम मंदिर में भी आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम की तैयारी को देखते हुए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में राधा कृष्ण की भव्य झांकी कैलाश पर्वत झांकी दुर्गा माता का भव्य दरबार गोवर्धन पर्वत की झांकी श्री राम दरबार आकर्षक ढंग से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में वहीं रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्म के समय मंदिर परिसरों में जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
आयोजक समितियों ने कहा कि जन्माष्टमी श्रद्धा,भक्ति और उल्लास का पर्व है। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने आकर्षक झांकियो का आनंद लेने की अपील की। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही है। जन्माष्टमी की रात्रि को मंदिर परिसरों में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम कस्बे के विभिन्न मंदिरों में देखने को मिलेगा।

