जयकारों से गूंजी सादड़ी: रामदेवरा के लिए 20वां पैदल यात्रा संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ जातरुओं का भव्य स्वागत

Sep 2, 2026 - 20:06
 0
जयकारों से गूंजी सादड़ी: रामदेवरा के लिए 20वां पैदल यात्रा संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ जातरुओं का भव्य स्वागत

सादड़ी से रामदेवरा के लिए 20वां पैदल यात्रा संघ रवाना, जयकारों से धर्ममय हुआ माहौल

सादड़ी (बरकत खां)। बाबा रामदेव जी के दर्शनों की आस लेकर सादड़ी से 20वां पैदल यात्रा संघ बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और गाजे-बाजे के साथ रुणिचाधाम के लिए रवाना हुआ। सनातन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बुधवार सुबह मेघवालों का बड़ा वास, रामधुन चौक और बारली सादड़ी से 51 पैदल जातरुओं का यह संघ बाबा के जयकारों के साथ निकला, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

रवानगी से पूर्व जातरुओं ने श्री श्रीयादे माता मंदिर, ब्रजभाटा चौक, माता महाकाली और बाबा रामदेव जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस यात्रा की खास बात यह है कि संघ में युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति (महिलाएं) भी शामिल हैं।

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत: जातरुओं के जत्थे का मेघवालों का बड़ा बास, श्री श्रीयादे माता मंदिर और अंबेडकर नगर में ग्रामीणों द्वारा पुष्पहार पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया।

  • स्वागत करने वाले: गोविंद व्यास, ओमप्रकाश बोहरा, राकेश मेवाड़ा, रमेश प्रजापत, गजाराम भादु, रवि सैन, कन्हैयालाल मीणा, हरीश भाटी, शंकर देवड़ा, दिनेश प्रजापत, कपूरचंद और जगदीश सहित कई ग्रामीणों ने जातरुओं की अगवानी की।

  • संघ में शामिल जातरू: देवाराम, प्रकाश वर्मा, गणपत प्रजापत, नरेश लखारा, कन्हैयालाल मीणा, कैलाश वर्मा, मोहन माधव, प्रकाश आचार्य, सुशीला मेघवाल, फैंसीबाई, मोहनी बाई, नवलीबाई, पवनी देवासी, रकमो चौधरी, मुकेश प्रजापत, घीसी देवासी और ललिता देवासी सहित अनेक श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकले हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................