सृजक की कार्यकारिणी की बैठक में महेंद्र शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
अलवर (कमलेश जैन)
अलवर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था - सृजक' की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक कालीमोरी रेलवे ओवरब्रिज के पास मधुवन मैरिज गार्डन के सभागार में संस्था के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह 'अदब' की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सृजक की कार्यकारिणी की बैठक में ऐजेण्डे के अनुसार सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष हेमराज सैनी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया । इसके बाद आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए सितंबर में सृजन की आमसभा की बैठक, अक्टूबर में संस्थान से जुड़े स्थानीय गायकों का एक संगीत कार्यक्रम , जनवरी में संस्कार एजूकेशन सोसायटी के साथ प्रताप ऑडिटोरियम में मुंबई के संगीत कलाकार व गायकों का एक म्यूजिक कॉन्सर्ट कराने का व मार्च में संस्था के 27वें स्थापना दिवस पर संस्था की स्मारिका - 'सृजाम्यहम्' का लोकार्पण व 'सृजकश्री' सम्मान समारोह का आयोजन करने के महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के अंत में अलवर के दिग्गज जननेता , प्रखर वक्ता और समर्थ साहित्यकार महेन्द्र शास्त्री को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सृजक की कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह 'अदब', वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल राम शर्मा 'दिवाकर' , उपाध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह चन्द्रावत, रेणु मिश्रा , सचिव रामचरण 'राग' , सहसचिव -कुलदीप सिंह अहरोदिया, कोषाध्यक्ष हेमराज सैनी, प्रवक्ता मुकेश मीणा , संगठन सचिव सुरेश अर्जुन , सदस्य राज नारायण सैन एवं संजीव नधेड़िया उपस्थिति रहे ।

