राम मंदिर मुहूर्त के उपलक्ष्य रामधुनी का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने बांटे लड्डू

Aug 6, 2020 - 00:31
 0
राम मंदिर मुहूर्त के उपलक्ष्य रामधुनी का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने बांटे लड्डू

राजगढ़,अलवर 
सकट 5 अगस्त गांव राजपुर बड़ा स्थित श्री मुरली मनोहर महाराज मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राजपुर धमरेड मंडल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भगवान  राम मंदिर के मुहूर्त के उपलक्ष में रामधुनी का आयोजन कर ग्रामीणों को लड्डू बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष कमल किशोर सेठी द्वारा भगवान राम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, पुष्पांजलि अर्पित कर तथा घी का दीपक प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर  प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बृजेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवतार शर्मा गिर्राज प्रसाद मिश्रा ओम प्रकाश गुप्ता मनमोहन गुप्ता गजेंद्र धाकड़  शंभू दयाल शर्मा सहित आदि ग्रामीण मौजूद थे। 

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow