डीग के होनहारों का कमाल:राष्ट्रीय ओलंपियाड में 14 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर गाड़े झंडे, अक्षांश उपाध्याय ने हासिल की 74वीं रैंक

Sep 2, 2026 - 20:14
 0
डीग के होनहारों का कमाल:राष्ट्रीय ओलंपियाड में 14 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर गाड़े झंडे, अक्षांश उपाध्याय ने हासिल की 74वीं रैंक

राष्ट्रीय ओलंपियाड में प्रेम भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने फहराया परचम, राज्य स्तर पर अर्जित की उल्लेखनीय सफलता

डीग (नीरज जैन)। हमिंग बर्ड एजुकेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड में डीग के अग्रणी शिक्षण संस्थान 'प्रेम भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल' के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल कर इन विद्यार्थियों ने विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अक्षांश उपाध्याय ने राज्य स्तर पर 74वीं रैंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान पाया।

विजेता विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय रैंक:

  • अक्षांश उपाध्याय: 74वीं रैंक

  • आरोही: 109वीं रैंक

  • वीर प्रताप, ऋतिक, हेमंत एवं भूमि दीक्षित: 110वीं रैंक

  • कुश वशिष्ठ: 120वीं रैंक

  • खुशी खंडेलवाल, दर्श शर्मा एवं दिव्यांश: 129वीं रैंक

  • दायित्वा: 194वीं रैंक

  • कुशल: 246वीं रैंक

  • याचिका: 290वीं रैंक

  • दुष्यंत फौजदार: 355वीं रैंक

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई: इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् सोहन लाल शर्मा 'प्रेम', प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा और निदेशक शिवम उपाध्याय ने सभी होनहारों को बधाई दी। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग का परिणाम है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................