एक वर्ष से नहीं मिला मेहनताना; राजीविका महिलाओं ने बकाया भुगतान को लेकर संभागीय आयुक्त और एडीएम को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों पर उपेक्षा और परेशान करने के आरोप

Apr 17, 2026 - 18:29
 0
एक वर्ष से नहीं मिला मेहनताना; राजीविका महिलाओं ने बकाया भुगतान को लेकर संभागीय आयुक्त और एडीएम को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों पर उपेक्षा और परेशान करने के आरोप

डीग (नीरज जैन) डीग जिले के बृजनगर क्षेत्र में राजीविका के तहत सफाई कार्य कर रही महिलाओं ने अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त व एडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विधिक, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग तथा असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2025 से 31 मार्च 2026 तक महिलाओं ने सफाई कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से किया, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया। महिलाओं का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बाद भी न तो सरपंच और न ही ग्राम विकास अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे। भुगतान मांगने पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि राजीविका योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसकी अनदेखी हो रही है। महिलाओं को दोबारा काम न देने और ठेकेदारों को कार्य सौंपने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
ज्ञापन में जिला कलेक्टर से बकाया भुगतान दिलाने, नया टेंडर जारी करने और महिलाओं को रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान शशि, सीमा, रेणु, सुमन सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................