स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी महोत्सव

Sep 3, 2026 - 17:19
 0
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी महोत्सव

बागोर (सत्यनारायण सेन)। स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, मांडल-बागोर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष गडवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओम प्रकाश सेनी उपस्थित रहे। समारोह का औपचारिक शुभारंभ पारंपरिक पूजन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया।

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी मनमोहक बाल-लीलाओं और अमर शिक्षाओं पर आधारित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर आयोजित बाल-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता, भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। शिक्षिका श्रीमती सुमन जीनगर ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों, गीता के उपदेशों और जयद्रथ वध जैसी कथाओं के माध्यम से सत्य, धर्म और निष्काम कर्म के महत्व से अवगत कराया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्पादित प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल (श्रीमती सुमन जीनगर, श्रीमती कीर्ति परिहार एवं श्री हुसैन) द्वारा किया गया, जिन्हें पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुरभि जोशी ने किया, वहीं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती नेहा शर्मा रहीं। अंत में प्राचार्य मनीष गडवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में उच्च संस्कारों और रचनात्मकता का बीजारोपण करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................