पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी में 51 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया

Sep 3, 2026 - 17:35
 0
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी में 51 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया

बावड़ी (जोधपुर / मिश्रीलाल लखारा ) हरियालो राजस्थान अभियान के तहत् पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालय स्टाफ ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान परिसर में 51 पौधे लगाकर जियो टैगिंग करवाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से CBEO बावड़ी गुलेन चौधरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवराम चवेल उपस्थित रहे, जिन्होंने खुद पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत की। उनके साथ व्याख्याता सगराम चौधरी विनोद कुमार, आईदान राम चौधरी,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अमरसिंह राव, बजरंग जाजड़ा और मणिराज आढा पुस्तकालयाध्यक्ष रेवंतराम चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने की भी जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर नागरिक से पौधे लगाने और पेड़ों को बचाने की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................