घुमंतू व ट्रांसजेंडर मतदाताओं से स्वीप टीम ने किया संवाद; नुक्कड़ नाटक व गीतों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Sep 3, 2026 - 17:57
 0
घुमंतू व ट्रांसजेंडर मतदाताओं से स्वीप टीम ने किया संवाद; नुक्कड़ नाटक व गीतों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र तहसील प्रशासन मकराना की स्वीप टीम द्वारा घुमंतू जाति एवं ट्रांसजेंडर मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लक्षित समुदायों से सीधा संवाद स्थापित कर मतदाताओं को पंजीकरण कराने एवं आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप टीम के सदस्य मुरली मनोहर मेघ ने घुमंतू जाति डेरा दशहरा मैदान मकराना, कबला चौक, कासुआं बेरा बोरावड़ तथा गणेश मंदिर प्रांगण बोरावड़ सहित विभिन्न लक्षित क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक और प्रेरक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान चलो करें मतदान हम गीत के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। सीबीईईओ कार्यालय मकराना के आर.पी. एवं स्वीप टीम प्रभारी बाबूलाल ने हमारा वोट, हमारी जिम्मेदारी विषय पर विचार रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है।
​तहसील कार्यालय के चुनाव शाखा प्रभारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं जैसे व्हीलचेयर और परिवहन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर वर्ग की भागीदारी से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान डेरों एवं बस्तियों में मौजूद नवमतदाताओं, दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का पूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................