खैरथल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया थदड़ी पर्व

Sep 3, 2026 - 17:57
 0
खैरथल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया थदड़ी पर्व

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  सिंधी समाज द्वारा पारंपरिक थदड़ी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
थदड़ी पर्व की परंपरा के अनुसार घरों में एक दिन पूर्व तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का सेवन किया गया। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आदर्श कॉलोनी में महिला मंडल की नेहा केवलानी ने बताया कि थदड़ी पर्व सिंधी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जो नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का संदेश देता है।
पर्व के दौरान लोगों ने झूलेलाल भगवान का स्मरण करते हुए समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान नेहा केवलानी, चांदनी लखवानी, दीपा धर्माणी, किरण रामनानी, साक्षी धर्माणी सहित अनेक श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................