प्राइवेट विद्यालय एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न

Aug 31, 2025 - 15:01
 0
प्राइवेट विद्यालय एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
           स्टार पब्लिक विद्यालय प्रांगण में दिनांक 30 अगस्त 2025, शनिवार, शाम 4 बजे प्राइवेट विद्यालय एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के लगभग 25 से 30 विद्यालयों के प्रिंसिपल एवं विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।
         बैठक का शुभारंभ स्टार पब्लिक विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश यादव  द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात एसोसिएशन की मासिक बैठक का संचालन सचिव राजेंद्र आनंद द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों एकेडमिक की गुणवत्ता सुधार, तथा विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों  पंकज खुराना ,आजाद चौधरी ,बस्तीराम यादव , अभिषेक गोयल , राजकुमार , राजपाल  एवं कपिल  ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये व चर्चा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव जी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के समापन में स्टार पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रिंसिपल अनुराधा चौहान द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
        अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पारस्परिक सहयोग एवं एकजुटता से आगे बढ़ने का  संकल्प पौधारोपण कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................