माईदपुर मंदिर में रखा मिला डीएपी, कृषि विभाग ने मारा छापा: खाद का मालिक भी नहीं मिला
हलैना (विष्णु मित्तल) खाद कि कालाबाजारी व जमाखोरी करने वाले खाद विक्रेता पैसा प्राप्ति के लिए कुछ भी कर सकते हैं, चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े। जो अब देवी देवताओं के पवित्र स्थान को भी कलंकित करने लग गए। ऐसा नजारा भुसावर के गांव माईदपुर में देखने को मिला, जहां अज्ञात खाद विक्रेता का मंदिर के अंदर डीएपी के 225 कट्टे रखे मिले, जिनका कोई भी मालिक बनने के लिए तैयार नहीं था। जिसने भी सुना और देखा वह दंग रह गया।ये कार्यवाही जिला कलेक्टर कमर उल जलाम चौधरी, संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ.देशराज सिंह व संयुक्त निदेशक सुरेश चंद्र गुप्ता निर्देशन में कृषि अधिकारी मुनीम सिंह गुर्जर व मुकेश कुमार की टीम ने की। जिसकी जिले व क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं। बयाना के कृषि अधिकारी मुनीम सिंह गुर्जर ने बताया कि एक जने ने माईदपुर के अंदर एक मंदिर के अंदर डीएपी रखा होने की सूचना दी।सूचना के बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई एव जिस टीम में कृषि अधिकारी मुनीम गुर्जर और महेश कुमार,सहायक कृषि अधिकारी मुकेश कुमार ,कृषि पर्यवेक्षक ओम कुमार , दरबसिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह सहित बल्लमगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी को शामिल किया गया। टीम ने गांव माईदपुर एक मंदिर के अंदर 225 डीएपी खाद के बरामद किए। जिनका कोई भी व्यक्ति मालिक बनने को तैयार नहीं था। टीम ने विभागीय कार्यवाही कर खाद के कट्टों को जप्त किया और गांव बल्लमगढ़ में स्थित एक खाद विक्रेता फर्म को सुपर्दी में रखवा दिया, जिस कार्यवाही की सूचना भरतपुर के जिला कलेक्टर,कृषि विभाग के आला अधिकारियों को भी दे दी। जप्त किए गए खाद की कीमत करीब 3.30 रुपए आंकी गई है।