नाम वापसी के बाद जहाजपुर का चुनावी रण साफ 25 वार्डों में 96 उम्मीदवार मैदान में, 43 निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कनें; कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय

Sep 3, 2026 - 18:14
 0
नाम वापसी के बाद जहाजपुर का चुनावी रण साफ  25 वार्डों में 96 उम्मीदवार मैदान में, 43 निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कनें; कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका आम चुनाव 2026 में नाम वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग की नाम वापसी पश्चात नाम निर्देशन पत्रों की सूची के अनुसार नगर पालिका के 25 वार्डों में कुल 96 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 43 निर्दलीय, 25 भाजपा, 24 कांग्रेस, 3 सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) और 1 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का प्रत्याशी शामिल है।

निर्दलीयों की संख्या भाजपा और कांग्रेस दोनों से अधिक है। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को सीधा न रखकर बहुकोणीय बना दिया है। ऐसे में एक-एक वोट और वार्डवार समीकरण बेहद अहम हो गए हैं।

भाजपा जहां 25 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है, वहीं कांग्रेस के भी 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरी ओर 43 निर्दलीय प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों के वोट समीकरण में सेंध लगाने की स्थिति में हैं। खासकर वे वार्ड जहां दो से अधिक निर्दलीय मैदान में हैं, वहां मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

वार्ड 9, 11, 12, 16 और 18 सहित कई वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से चुनावी गणित उलझा हुआ है। वहीं वार्ड 10, 17 और 18 में SDPI तथा वार्ड 11 में RLP की मौजूदगी ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

अब असली सवाल यह है कि इन 96 प्रत्याशियों में से जनता किन 25 चेहरों को नगर पालिका की चौखट तक पहुंचाएगी? और उससे भी बड़ा सवाल 25 पार्षदों के चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष की कुर्सी का गणित किसके पक्ष में बैठेगा भाजपा, कांग्रेस या निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक होगी?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................