जनार्दन गिरी पुष्टिकर स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, मटकी व मुकुट सजावट में बच्चों ने दिखाया हुनर
नागौर (मोहम्मद शहजाद)। रामबाग स्थित श्री महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मटकी सजाओ, मुकुट सज्जा, राधा रानी व कृष्ण स्वरूप जैसी विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी जनार्दन गिरी एवं ओम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में राष्ट्र सेविका समिति नागौर की जिला कार्यवाहिका इंदु चौधरी, अहिछत्रपुर वीरा केंद्र की अध्यक्ष व साधु मार्गी की राष्ट्रीय महामंत्री नेहा संखलेचा, संस्था उपाध्यक्ष चन्द्रकला व्यास, एडवोकेट सिद्धेश्वरी व्यास एवं वीरा केंद्र सदस्या अमृता सुराणा बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। जानवी हर्ष व मनीषा ने अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए नेहा संखलेचा एवं इंदु चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को कान्हा के जीवन व आदर्शों से सीख लेने का आह्वान किया। इस दौरान मटकी सजाओ में श्यान प्रथम, हर्षित एवं रुद्र द्वितीय तथा श्रेयांश मुथा तृतीय रहे। मुकुट सजाओ में मानवी रांकावत प्रथम, सुहेरा द्वितीय तथा मंतशा तृतीय स्थान पर रहीं। राधा रानी वेशभूषा (पूर्व प्राथमिक वर्ग) में इरा सांखला प्रथम, अलशिफा द्वितीय एवं रिद्धि तृतीय रहीं। राधा रानी वेशभूषा (प्राथमिक वर्ग) में मिष्टी हर्ष प्रथम, हंसूजा चारण द्वितीय तथा दिव्यांशी व आलिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कृष्ण स्वरूप (पूर्व प्राथमिक वर्ग) में दिव्यांशी मूथा प्रथम, प्रियांश सेन द्वितीय तथा हार्दिक सांखला तृतीय रहे। कृष्ण स्वरूप (प्राथमिक वर्ग) में प्रथम रांकावत प्रथम, तरुण द्वितीय तथा अलवीरा व प्रिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विकास मेहरा ने मनमोहक गीत पेश किया, वहीं निशा मुथा, दिव्यांशी सैनी व मिष्टी हर्ष ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। समापन पर विजेता व प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक महेन्द्र सिंह चारण ने किया। व्यवस्थाओं में जानवी हर्ष, सुनीता कालवा, निशा मुथा, सरिता पुरोहित, नीलम मुथा व सूरज कंवर का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक व मातृशक्ति उपस्थित रही।

