सहाड़ी गांव के प्रदीप कुमार जाटव ने दिल्ली हाफ मैराथन में हासिल की 70वीं रैंक; उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर

Oct 20, 2026 - 17:34
 0
सहाड़ी गांव के प्रदीप कुमार जाटव ने दिल्ली हाफ मैराथन में हासिल की 70वीं रैंक; उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर

कठूमर (दिनेश लेखी) अलवर जिले की कठूमर तहसील के सहाड़ी गांव के युवा धावक प्रदीप कुमार जाटव ने दिल्ली में आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में शानदार प्रदर्शन कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदीप ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को 1 घंटा 40 मिनट 52 सेकंड में पूरा करते हुए कुल 11,067 प्रतिभागियों में ओवरऑल 70वीं रैंक हासिल की।
प्रदीप कुमार जाटव की इस उपलब्धि से सहाड़ी गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बीच खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए भी यह उपलब्धि प्रेरणादायक है।
प्रदीप कुमार जाटव, रामकिशन के बेटे हैं। उनकी इस सफलता में कोच के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और गांव के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 21 किलोमीटर की लंबी दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा और तैयारी का परिचय दिया।
प्रदीप की उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि से सहाड़ी गांव सहित पूरे कठूमर क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................