पंचायतीराज के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से कराने को लेकर रामगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
रामगढ़ (अलवर/राधेश्याम गेरा) आने वाली 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य सहित 24 अक्टूबर को होने वाले ग्राम पंचायतों के पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने को लेकर सोमवार शाम सात बजे बाद डीएसपी परमेश्वर लाल यादव और रामगढ़ थाना पुलिस अधिकारी अजीत सिंह बड़़सरा ने रामगढ़ थाना पुलिस जाप्ता और अलावड़ा पुलिस चौकी स्टाफ सहित आरएसी के जवानों को साथ लेकर ग्राम पंचायत अलावडा, ग्राम पंचायत मिलकपुर, ललावंडी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव और कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला ।
फ्लैग मार्च कस्बा अलावडा़ में बस स्टैंड से सीनियर सैकेंडरी विद्यालय जुम्मा मस्जिद मोड़ रामलीला ग्राउंड से मैन बाजार होते हुए मिलकपुर रोड़ तक निकाला उसके बाद मिलकपुर और ललावंडी ग्राम पंचायत क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही डीएसपी परमेश्वर लाल यादव और थाना अधिकारी अजीत सिंह बड़़सरा ने लोगों से वार्ता कर चुनाव के दौरान गुमराह कर धांधली फैलाने वाले लोगों के बारे में पुलिस को सूचित करने के बारे में कहा।
फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी परमेश्वर लाल यादव ने ललावंडी गांव में रामलीला देखने आए अनेक नन्हे मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से टाफियां वितरित की और उनके व्यवहार को देखते हुए थाना प्रभारी अजीत बड़सरा ने उन्हें कल के सीएलजी सदस्य बताया साथ ही डीएसपी परमेश्वर लाल ने उनके अभिभावकों को चुनाव के बाद बच्चों को रामगढ़ थाने लाने का निमंत्रण दिया।
डीएसपी परमेश्वर लाल यादव ने मीडिया को बताया कि पंचायती राज चुनाव भयमुक्त,शांतिपूर्ण तरीके निष्पक्ष कराने को लेकर अलावा, मिलकपुर ललावंडी सहित अनेक ग्राम में फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान लोगों से वार्ता कर आदर्श आचार संहिता का पालन करने और आपस में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए भयमुक्त हो शांति पूर्ण मतदान करने को कहा साथ ही किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि और अफवा के बारे में हमें सूचित करें।

