रिश्ते फिर हुए शर्मसार नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Dec 5, 2020 - 17:15
 0
रिश्ते  फिर हुए शर्मसार नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

अलवर,राजस्थान/ शिवचरण
थानागाजी । थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम से 15 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने व रिश्तों को शर्मशार कर देने का  मामला सामने आया है ।  रिश्ते में नाबालिग आरोपी बच्ची का पड़ोसी है और बच्ची उसे चाचा कह कर पुकारती थी ।  वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने  शुक्रवार रात को ही गांव में पहुंच कर घर से ही 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को निरूद्ध कर लिया और 4 वर्षीय बालिका को उपचार हेतु थानागाजी सीएचसी में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसे यहां से उपचार हेतु  अलवर के लिए रैफर कर दिया । मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पाकर  अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी शुक्रवार रात्रि को अलवर अस्पताल में  बच्ची व  उनके परिजनों से मिलने पहुंची ।  पुलिस उपाधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि इस संदर्भ में बच्ची की मां ने मामला दर्ज करवाया है ।  उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी खेत पर काछनी ( हरा चारा ) लेने के लिए गया था व इस दौरान   मासूम बच्ची  को अपने साथ खेत के तरफ घुमाने की बात  कहते हुए अपने साथ लेकर गया था जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया  बच्ची जब  रोते हुए आई तो पीड़िता की मां ने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो  नाबालिग आरोपी ने कहा कि यह खाने के लिए चने मांग रही थी । इसके बाद बच्ची की  मां ने बच्ची को चुप कराने का  प्रयास किया मगर बच्ची के द्वारा लगातार दर्द से कराहने की वजह से मां को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो बच्ची ने बताया कि चाचा के साथ खेत पर गई थी व रोने लगी ।  मां ने पाया कि बच्ची के साथ गलत हरकत की गई है। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर थानागाजी अस्पताल पहुंची व पुलिस को भी सूचना दी । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के गांव में पहुंचकर घर से नाबालिग आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया । 

घटना के बाद शुक्रवार रात को मासूम को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । यहां मासूम का मेडिकल व इलाज के बाद शनिवार सुबह पीड़ित बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर   दिया गया   ।   यहां से पीड़ित बच्ची को  महिला पुलिसकर्मी की सुरक्षा में उनके परिजन लेकर थानागाजी थाने में पहुंचे जहां बच्ची समेत उनके परिजनों के बयान दर्ज किए गए ।।  थानागाजी पुलिस  उपाधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि   घटना शुक्रवार दोपहर की है व पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नाबालिग आरोपी व मासूम बच्ची के घर आस पास ही है ।   लेकिन ग्रामीण मामले को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है ।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................