टिकट वितरण से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा ऑफिस के पास पानी की टंकी पर चढ़ा, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Oct 20, 2026 - 17:42
 0
टिकट वितरण से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा ऑफिस के पास पानी की टंकी पर चढ़ा, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला परिषद चुनाव के टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को भरतपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के पास बनी पानी की टंकी पर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता जा चढ़ा। कार्यकर्ता ने बयाना के पूर्व विधायक अमर सिंह पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद कार्यकर्ता को नीचे उतारा जा सका।

  • वार्ड नंबर 21 से टिकट न मिलने पर फूटा गुस्सा

एसआई हरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया है। मौके पर पहुंचकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम योगेंद्र सिंह (निवासी एलउ) बताया।

योगेंद्र सिंह का आरोप है कि उसने वार्ड नंबर 21 से जिला परिषद का टिकट मांगा था, लेकिन पूर्व विधायक अमर सिंह उसे टिकट देने के बजाय किसी भाजपा कार्यकर्ता को टिकट देने का मन बना रहे हैं। योगेंद्र का यह भी आरोप है कि पूर्व विधायक पैसे लेकर टिकट बांटने में लगे हुए हैं।

  • पहले भी मांग चुका है टिकट

नाराज कार्यकर्ता योगेंद्र ने बताया कि उसने पिछले चुनावों में भी वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस का टिकट मांगा था, तब भी पार्टी नेताओं ने किसी अन्य व्यक्ति को मैदान में उतार दिया था। टंकी पर चढ़ने के दौरान उसकी जिद थी कि जब तक कांग्रेस के जिम्मेदार कार्यकर्ता या नेता मौके पर आकर उससे बात नहीं करेंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

  • संगठन महासचिव ने की समझाइश

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के संगठन महासचिव योगेश सिंघल मौके पर पहुँचे। उन्होंने टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता से बातचीत की और उसे समझाया कि अभी आधिकारिक तौर पर टिकटों का वितरण नहीं हुआ है। जब पार्टी स्तर पर टिकटों की घोषणा होगी, तब उसकी मांग पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद प्रशासनिक और पार्टी नेताओं के प्रयासों से कार्यकर्ता को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................