: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, 15 दिन पहले बहन के घर रह रही थी मृतका

Oct 20, 2026 - 17:46
 0
: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, 15 दिन पहले बहन के घर रह रही थी मृतका

अलवर (राजस्थान) अलवर के जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय या ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और शव को अपने कब्जे में लेकर अलवर के सामान्य अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • इलाज के सिलसिले में आई थी बहन के घर

जीआरपी थानाधिकारी अंजू महिंद्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की शिनाख्त लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के हरसाना गांव निवासी बस्कर (35) पत्नी शरीफ के रूप में हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका बस्कर पिछले करीब एक साल से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और उसका इलाज अलवर से चल रहा था। इसी बीमारी के इलाज और देखरेख के सिलसिले में वह घटना से 15 दिन पहले ही खैरथल के घाटला में अपनी बहन के घर आई हुई थी।

  • तड़के 3 बजे स्टेशन मास्टर ने दी सूचना

पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 3 बजे घाटला स्टेशन मास्टर ने जीआरपी कंट्रोल रूम को रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

अचानक हुए इस हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पीछे एक 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। मां की असामयिक मौत के बाद से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................