कठूमर क्षेत्र में विकास अधिकारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की; 15 अप्रैल तक रिचार्ज टॉप कार्य पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति क्षेत्र में ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तहत विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने टीम के साथ रिचार्ज टॉप कार्यों की समीक्षा की।
विकास अधिकारी ने गुरुवार को टीम के साथ गुरूवार को ग्राम पंचायत मेंथना, टिकरी, सोख, तसई एवं इंदिरा कॉलोनी का दौरा कर
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 अप्रैल तक सभी रिचार्ज टॉप कार्य पूर्ण किए जाएं तथा इसके लिए शीघ्र साइड चयन कार्य प्रारंभ किया जाए।
विकास अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश टॉक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, सहायक विकास अधिकारी भगवान सहाय मीणा, कैलाश चंद जाटव, कनिष्ठ तकनीकी सहायक राधा शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी चंद्रेश गुप्ता, गजेंद्र चौधरी, सुभाष जाटव, प्रशासक भान चौधरी, मुकेश चौहान एवं बनवारी लाल जमशेद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


