रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने राजगुरु सर्कल पर फूंका सीएम का पुतला

Oct 20, 2026 - 18:04
 0
रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने राजगुरु सर्कल पर फूंका सीएम का पुतला

सुमेरपुर (बरकत खान) एनएसयुअाई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला को न्याय दिलाने और मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार शाम सुमेरपुर के राजगुरु सर्कल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस माैके पर कांग्रेस ब्लाॅॅक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा, प्रेमाराम देवासी, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित, महेश परिहार, जाफर सिलावट, पार्षद राजाराम गाडल, शैतान मेघवाल, कमलेश कुमार, अमृतलाल, मानसिंह, राजेन्द्रसिंह जाखाेड़ा, ललित परिहार,  कैलाश गाेयल, जिप प्रत्याशी रवि मेवाड़ा, नासीर खान, मेहबूब खान, नरेन्द्रसिंह सलाेदरिया, प्रकाश फालना, रवि एटीएम, गाेपीलाल बांकली, भलाराम देवासी, राजा मेवाड़ा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एफआईआर दर्ज नहीं होगी, धरना जारी रहेगा
कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने बताया कि गत 13 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान रितु बराला काे महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर बस और कनॉट प्लेस थाने के अलग-अलग कमरों में उनके साथ मारपीट की। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एनएसयूआई कार्यकर्ता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। रितु बराला ने भी न्याय नहीं मिलने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। सुमेरपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................