तखतगढ़ में रिमोट का बटन दबाते ही धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले; नेहरू रोड तालाब किनारे उमड़ा जनसैलाब

Oct 21, 2026 - 17:24
 0
तखतगढ़ में रिमोट का बटन दबाते ही धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले; नेहरू रोड तालाब किनारे उमड़ा जनसैलाब

तखतगढ़ (बरकत खान) कस्बे में विजयादशमी का पर्व नगर पालिका के तत्वावधान में धूमधाम और अपार उत्साह के साथ मनाया गया। नेहरू रोड स्थित तालाब किनारे चौक में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। समारोह के दौरान हुई नयनाभिराम आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमानजी और वानर सेना की सजीव झांकियां भव्य लवाजमे के साथ रावण चौक पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरुआत में पालिका अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने पालिका अध्यक्ष जय श्री नामा, उपाध्यक्ष पारस उर्फ रमेश कुमार घाची सहित पार्षदों का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस बार रावण दहन के लिए पारंपरिक तरीके के स्थान पर आधुनिक रिमोट कंट्रोल तकनीक का उपयोग किया गया। रिमोट का बटन दबाते ही रावण के साथ-साथ 35-35 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे। पुतला दहन से पूर्व और दहन के दौरान की गई जोरदार आतिशबाजी से पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा, पालिका अध्यक्ष जय श्री नामा, उपाध्यक्ष पारस उर्फ रमेश कुमार घाची, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज नामा, पार्षदगण, नगर पालिका स्टाफ सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है