भारतीय खाद्य निगम पर हथलन एवं परिवहन ठेकेदार द्वारा धीमे उठाव के चलते आ रही समस्याओं का लिया जायजा

Jun 22, 2025 - 11:53
 0
भारतीय खाद्य निगम पर हथलन एवं परिवहन ठेकेदार द्वारा धीमे उठाव के चलते आ रही समस्याओं का लिया जायजा

तखतगढ़ (बरकत खान) भारतीय खाद्य निगम तखतगढ़ केंद्र पर हथलन एवं परिवहन ठेकेदार द्वारा धीमे उठाव के चलते आ रही समस्याओं का जायजा लेने मंडल प्रबंधक,अजमेर  राकेश कुमार द्वारा स्वयं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया l मंडल प्रबंधक द्वारा खरीद केंद्र की मॉनिटरिंग की जा रही थी l हथलन एवं परिवहन ठेकेदार द्वारा विगत कई दिवसों से खाद्यान्न का उठाव बेहद धीमा किया जा रहा था l मंडल प्रबंधक महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु कमेटी का गठन किया गया जिसमें कमेटी सदस्य हंसराज जाजोरिया, प्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण), राजवीर बिजल, प्रबंधक (आ) और मोहित जैन, प्रबंधक (परिचालन) थे l कमेटी सदस्यों द्वारा खरीद केंद्र तखतगढ़ पर दिनांक 20.06.2025 से दिनांक 21.06.2025 को निरीक्षण किया गया l इस मौके पर नोडल अधिकारी सलविंदर अत्री भी मौजूद रहे l अधिकारियों द्वारा हथलन एवं परिवहन ठेकेदार को तीव्र उठाव हेतु पाबंद किया गया और खरीद केंद्र पर उठाव हेतु शेष खाद्यान्न की गुणवत्ता जांच की गई l
मंडल प्रबंधक महोदय द्वारा हथलन एवं परिवहन ठेकेदार को अतिशीघ्र उठाव हेतु सख्त निर्देश दिए, जिसका सकारात्मक प्रतिफल भी मिला और उठाव की गति तेज हुई l मंडल प्रबंधक द्वारा मीडियाकर्मियों को बुके भेंट कर उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य के सकारात्मक विचारों हेतु उनकी सराहना की l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................