लोहार्गल धाम में ब्रह्मोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ: पहले दिन निकली रामानुज स्वामी की शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

Oct 21, 2026 - 17:30
 0
लोहार्गल धाम में ब्रह्मोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ: पहले दिन निकली रामानुज स्वामी की शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम स्थित श्री सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी देवस्थान एवं वेंकटेश मठ में बुधवार से ब्रह्मोत्सव 2026 का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। स्वामी अश्विनीचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव के प्रथम दिवस पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुए।

स्वामी अश्विनीचार्य महाराज ने बताया कि ब्रह्मोत्सव के पहले दिन पीठ के प्रधानार्चक पंडित कृष्ण कुमार एवं सहयोगी पंडित दामोदर, पंडित रवि व पंडित विष्णु के सान्निध्य में मंगलाचरण, विष्वक्सेन पूजन, गरुड़ ध्वज स्थापना तथा शेषावतार श्री रामानुज स्वामी का अभिषेक व मंडल पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ किया गया।

सायंकाल गाजे-बाजे के साथ श्री रामानुज स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के उपरांत उपस्थित भक्तों को फल एवं गोष्ठी प्रसाद का वितरण कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर लोहार्गल के ग्रामवासियों सहित दूर-दराज से आए अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है