एलर्जी सांस रोग दमा के मरीजों को 26 अक्टूबर सोमवार को भोर में बांटी जाएगी निशुल्क खीर में दवा

Oct 21, 2026 - 19:24
 0
एलर्जी सांस रोग दमा के मरीजों को 26 अक्टूबर सोमवार को भोर में बांटी जाएगी निशुल्क खीर में दवा

लक्ष्मणगढ (अलवर) कमलेश जैन 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बैद्यनाथ आयुर्वेदिक भवन प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा खंडेलवाल धर्मशाला के पास 26 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 4:00 बजे से एलर्जी सांस रोग दमा के मरीजों को दवाई युक्त खीर निशुल्क वितरित की जाएगी। 
आरएसएस के भुवनेश खूटेटा ने बताया कि 26 अक्टूबर सोमवार को सुबह चार से छह बजे तक दमा एलर्जी सांस रोग की दवाई युक्त खीर निशुल्क वितरित की जाएगी। 
इसका सेवन खाली पेट करने से दमा की बीमारी में राहत मिलती है।
शरद पूर्णिमा रात चंद्रमा की किरणों को अमृत के समान फल देने वाला माना जाता है। दमा यानी श्‍वास के रोगियों के लिए विशेष दवा रात भर चांदनी रात में रखकर सोमवार 26 अक्‍टूबर की भोर में वितरित की जाएगी। दवा के लिए भोर का समय निर्धारित किया गया है।
खाली पेट दवा का सेवन करने से दमा की बीमारी में लाभ संभव : आरएसएस के ईश्वर नकड़ा ने बताया कि श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद की ओर से बनाई गई विशेष आयुर्वेदिक औषधि दमा रोगियों को दी जाएगी। इसका सेवन उसी समय खाली पेट करने से दमा की बीमारी में काफी राहत मिलती है। महिला, पुरुष, बच्चे आदि सभी आयु वर्ग के लोग इस दवा को निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................