भरतपुर में धर्मकांटों पर शिकंजा: लोहागढ़ स्टोन क्रेशर पर गिरी गाज, बिना सत्यापन चल रहे कांटे पर 10 हजार का जुर्माना

Oct 21, 2026 - 19:21
 0
भरतपुर में धर्मकांटों पर शिकंजा: लोहागढ़ स्टोन क्रेशर पर गिरी गाज, बिना सत्यापन चल रहे कांटे पर 10 हजार का जुर्माना

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय (21 अक्टूबर)

भरतपुर जिले में माप-तौल मानकों में शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग के निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित धर्मकांटों का औचक निरीक्षण कर वजन की शुद्धता की जांच की गई।

समय पर सत्यापन न कराने पर लगा जुर्माना

विधिक माप विज्ञान अधिकारी रामकंुवर ने बताया कि निरीक्षण अभियान के तहत तहसील वैर स्थित 'लोहागढ़ स्टोन क्रेशर' के धर्मकांटे की गहन जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि में धर्मकांटे का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया था। इस लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार 10 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई।

टोल प्लाजा और अन्य कांटे पाए गए सही

विभागीय टीम ने लुधावई टोल प्लाजा और जागृत मिनरल्स क्षेत्र में स्थित धर्मकांटों के वजन का भी मिलान किया, जहां माप-तौल के सभी मानक सही और शुद्ध पाए गए।

विभाग ने जारी की सख्त अपील

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने जिले के सभी धर्मकांटा और माप-तौल उपकरण संचालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने उपकरणों का सत्यापन एवं मुद्रांकन अवश्य करवा लें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम और नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................