राजस्थान में कांग्रेस सरकार के जंगल राज में फिर एक बार मानवता हुई शर्मशार –पुरोहित

Apr 9, 2023 - 15:23
 0
राजस्थान में कांग्रेस सरकार के जंगल राज में फिर एक बार मानवता हुई शर्मशार –पुरोहित

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार)  भाजपा जिलाअध्यक्ष नारायण पुरोहित ने पचपदरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म एवं जलाकर हत्या करने के मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा...

पुरोहित ने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था लगातार सुर्खियों में है, जो शांतिपूर्ण राजस्थान  कभी अपनी शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता था, उसको शायद ग्रहण लग गया है। लेकिन ग्रहण से बड़ी चुनौती है लापरवाही की, अनदेखी की और कमजोर पुलिसिंग की, इसका नतीजा है। प्रदेश के पचपदरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जिस तरीके से दुष्कर्म की घटना हुई, एसिड से जलाकर मारा गया, यह पराकाष्ठा है कि किस तरीके से राजस्थान की मातृशक्ति पर एक चुनौती खड़ी हुई है।

पुरोहित ने कहा कि राजस्थान में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण का परिणाम है। कांग्रेस शासन प्रदेश के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ रही है और उसी का परिणाम है कि इस तरह कि घटनाएं होती हैं और उसके बाद कोई कार्यवाही नहीं होना शासन और प्रशासन की निष्क्रियता सरकार की नीति और नियत को बताती है।

जिस तरीके से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो गृहमंत्री भी हैं, उन्हीं के संभाग में यह घटना होती है, तो सवाल खड़ा होता है कि सरकार किस काम की है, सरकार किस नाम की है।कांग्रेस सरकार का इकबाल तो खत्म हुआ ही है, लेकिन मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को लांघ चुके हैं। मुझे लगता है कि इस पूरी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है, सरकार के पाप धुलेंगे नहीं, सरकार को चाहिए कि तत्काल दोषियों को सख्त सजा फास्ट-ट्रैक के जरिए मिले और पीड़िता के परिवार से राज्य सरकार संवाद कर उन्हें संबल दे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है