पापडा में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश: जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पंचायत पर जड़ा ताला

कर्मचारी की लापरवाही एक महीने से बनी पानी की समस्या : पांच टयूबवैल लगे वह भी चालू लेकिन कर्मचारी टंकी से पानी की सप्लाई नहीं खोलने से बनी है गांव व ढाणियों में समस्या

Apr 9, 2023 - 10:13
Apr 9, 2023 - 10:21
 0
पापडा में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश: जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पंचायत पर जड़ा ताला

बाघोली (झुञ्झूनु,राजस्थान/ सुमेरसिंह राव/ राकेश सैनी) पापडा खुर्द में रविवार को पानी की समस्या को लेकर दो दर्जन ग्रामीणों ने पंचायत भवन के ताला लगा कर जलदाय विभाग के कर्मचारी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पापड़ा खुर्द में काटली नदी के पास दो टयूबवैल लगे हुए हैं। एक टयूबवैल चालू हालत में है। तो दूसरे की मोटर खराब पड़ी है। पानी की सप्लाई गांव की पहाड़ी पर बनी बड़ी टंकी में होती है। गांव की आबादी 1500 के लगभग है। पानी की सप्लाई के लिए जलदाय विभाग की ओर से सरकारी कर्मचारी गीता देवी को लगा रखा है। एक महीने से पानी की सप्लाई खोलने में कर्मचारी गड़बड़ कर रही है। पांच दिन से कर्मचारी ने पानी खोलना ही बंद कर दिया। ग्रामीण भी पानी खोलने के लिए कहते हैं तो कोई सुनाई नहीं करती है और कहती जाओ कुछ करना हो कर लो मैं पानी नहीं खोलूंगी दूसरे को भी खोलने नहीं दूंगी। यह कहकर लोगों को गुमराह कर रही है। ग्रामीणों पानी की समस्या को लेकर इकट्ठे होकर पंचायत भवन में पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव को अवगत करवाया।

पंचायत के बाहर निकाल कर पंचायत भवन के ताला लगा दिया। सामने खड़े होकर  दो दर्जन महिला व पुरुष नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करने लग गए। मामला बिगड़ने पर सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस चौकी में फोन कर पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों को मोके पर बुलाया। पुलिस के कर्मचारी हर सहाय जाट व कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। सरपंच ने महिला कर्मचारी को भी मौके पर बुलाकर पानी की समस्या के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों को समझाइश कर पंचायत के लगा का ताला खुलवाया। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। इसी प्रकार पापड़ा कला में पानी सप्लाई के लिए काटली नदी में तीन ट्यूबवैल लगे हुए हैं। तीनों ही चालू स्थिति में है। लेकिन पानी सप्लाई देने वाला कर्मचारी आनंद सिंह एक महीने से छुट्टी पर चल रहा है। जिसके चलते गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। गांव की आबादी 3500 के लगभग है। वहां पर भी दूसरा कर्मचारी लगा दिया जावे तो गांव में पानी की समस्या का हल हो सकता है। विरोध प्रदर्शन करने वाले अनिल मीणा, सांवरमल वर्मा ,विनोद रामनिवास, चंदगीराम ,बाबूलाल, फूलचंद, महेंद्र जाट ,मनोहर योगी, रतन सेन ,संतरा देवी ,बरजी देवी ,रामकोरी, झुपा देवी ,कौशल्या, प्रभाती ,किरण सहित दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद शामिल थे।

विकास कुमार जेईएन जलदाय विभाग पौख का कहना है कि - पापड़ा खुर्द में कर्मचारी गीता देवी को लगा रखा है। गीता देवी किसी आदमी द्वारा पानी की सप्लाई करवा रही है।पहले कर्मचारी सरदार सिंह था। वह जबरन पानी की सप्लाई खोलने से व्यवस्था खराब कर दी। मैंने गीता देवी को पानी सप्लाई के लिए बोल दिया बराबर सप्लाई दी जाएगी। पापड़ा कला में पहले वाला कर्मचारी छुट्टी पर है और दूसरा कर्मचारी लगाकर पानी की सप्लाई बराबर दे रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है