अनीमिया मुक्त करने के लिए जिलेभर में मनाया गया शक्ति दिवस

प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाता हैं शक्ति दिवस.

Jul 5, 2022 - 16:09
 0
अनीमिया मुक्त करने के लिए जिलेभर में मनाया गया शक्ति दिवस

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) जिले में अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम हर मंगलवार को चिकित्सा संस्थान व आँगनवाड़ी केन्द्र पर मनाया जाता है। इसी को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने सिरोही शहर की आँगनवाड़ी केन्द्र बच्चों को आईएफए की दवाई पिलाई। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले की सभी संस्थान पर अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी सरकारी विद्यालयों, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों, किशोर- किशोरियों, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं के लिए अनीमिया से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें अनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरुकता के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के लक्षित लाभार्थियों में 6 माह के बच्चों से लेकर 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियां, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाएं, गर्भवती महिलाएं व धात्री माताओं को शामिल किया गया है। 
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आशा सहयोगिनियों द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1 एमएम आईएफए सिरप पिलाई , 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली खिलाई गई 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को आईएफए की नीली गोली खिलाई गई। आशा सहयोगिनियों द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों की 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों की 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं की, 20-24 वर्ष की विवाहित महिलाओं की गर्भवती महिलाओं की एवं धात्री माताओं की अनीमिया हेतु स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम के दिशा-निर्देशानुसार 10 से 19 वर्ष तक की विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरी बालिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आईएफए की नीली गोली खिलाई गई। इस अवसर जन स्वास्थ्य प्रबंधक दिलावर खाँ व आशा सहयोगिनी नीलोफर बानू उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है