भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Sep 23, 2021 - 03:49
 0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने  आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

भीलवाडा / बृजेश शर्मा 

भीलवाड़ा 22 सितंबर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश  पुनिया बुधवार को शाम 6 .50 बजे कुंभलगढ़ से भीलवाड़ा पहुचे 13 पंथ नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने अगवानी की 

भाजपा जिलाध्यक्ष  तेली के नेतृत्व मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का  भीलवाड़ा पहुंचने पर भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज शाम 6.50  बजे भीलवाड़ा में आचार्य महाश्रमण जी के दर्शनॉर्थ तेरापंथ नगर पहुंचे वहां पर आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं आचार्य श्री से कुछ विषय पर चर्चा की इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण जी ने कहा कि राजनीति द्वारा आमजन को सदभावना नैतिकता नशा मुक्ति का संदेश दे ओर कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने का आग्रह किया ,आमजनता को सुख मिले शांति मिले वो काम राजनीति में करे,सतीश पुनिया ने पूछा कि लोकतंत्र में विकृति से राजनीति में चुनोती पूर्ण माहौल है क्या करे तो आचार्य महाश्रमण जी ने जवाब दिया जितना संभव हो सके राजनीति में इमानदारी रखते हुए आम जनता की सेवा करें 

आचार्य महाश्रमण जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया ने राजनीतिक सामाजिक सहित विभिन्न विषयों पर लगभग 20 मिनट से अधिक चर्चा की इस दौरान जिला प्रभारी दिनेश भट्ट  पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर भीलवाड़ा शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी  जिला प्रमुख बरजी बाई भील उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर उप सभापति राम नाथ योगी पूर्व चेयरमैन गुलाबपुरा धनराज गुर्जर  जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी बाबूलाल टांक  गजराज सिंह राणावत  जिला उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद अमित सारस्वत   महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजन्द्र गुर्जर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन आज़ाद शर्मा सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................