इंदपुर में किराना दुकान में लगी भीषण आगः फ्रिज, इन्वर्टर समेत 35 हजार नकद जला, एक घंटे तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Apr 7, 2025 - 06:30
Apr 7, 2025 - 17:39
 0
इंदपुर में किराना दुकान में लगी भीषण आगः फ्रिज, इन्वर्टर समेत 35 हजार नकद जला, एक घंटे तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

इंदपुर, (अलवर /राधेश्याम गेरा)  गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईंदपुर में  प्रात: 8:30 बजे के करीब किराना की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से भरी नुकसान हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की छत की पट्टियां भी टूटकर गिर गई। ग्रामीणों द्वारा 112 नंबर पर फोन करने के एक घंटे बाद तक भी ना तो फायरब्रिगेड की गाड़ी पंहुची और ना ही पुलिस।

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना विधायक सुखवंत सिंह को दी गई विधायक को सूचना देने की कुछ ही समय बाद गोविंदगढ़ थाना पुलिस का जाप्ता कांस्टेबल गजाधर और धर्मसिंह मौके पर पहुंचे और दुकान मकान में जले हुए सामान का जायजा ले मौका रिपोर्ट तैयार की।

संजय पुत्र मिश्रीलाल जाटव ने  बताया कि  उसने गांव में किराना की दुकान कर रखी थी । जिसमे आज आग लगने से नया फ्रिज,इन्वेटर,बेट्री, तीन एंड्रॉयड मोबाइल,35000 नगदी सहित दुकान में रखा सामान जल कर खाक हो गया साथ ही दुकान के साथ ही घर में भी आग लगने से घर में रखा सारा सामान भी जल गया। 
दुकान की छत की पट्टीयां भी आग लगने से टूटकर नीचे गिर गई हैं।

ईंदपुर गांव के दयाराम जाटव और करनेल सिंह ने बताया कि गांव का संजय पुत्र मिश्रीलाल जाटव घर के साथ बनी दुकान में किराणा के सामान और कोल्डड्रिंक आदी की बिक्री करता है इसने अभी हाल ही के दिनों में नया फ्रिज और इंवेटर लगवाया था जो कि आग लगने से जल कर नष्ट हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................