जय श्री राम के नारों के साथ निकली विशाल शोभा यात्रा

Apr 6, 2025 - 21:51
Apr 6, 2025 - 22:27
 0
जय श्री राम के नारों के साथ निकली विशाल शोभा यात्रा

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। रामनवमी महोत्सव के तहत मकराना में रविवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शहर के सदर बाजार स्थित विजय पैलेस से दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सदर बाजार होते हुए शोभायात्रा चारभुजा चौक से रवाना होकर एल एम बी होटल, आई एस मार्केट, विश्वकर्मा मन्दिर मार्ग, जय श्री हॉस्पिटल, अग्रवाल आयरन हार्डवेयर के सामने से होते हुए बाई पास सड़क मार्ग पहुंची। बाईपास रोड़ से ब्रिज के नीचे से होते हुए गहलोत कॉलोनी के सामने, पंचायत समिति, हॉस्पिटल रोड़, बालाजी मन्दिर से एल एम बी होटल होते हुए जय शिव चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग पर पहुंची, जहां भगवान श्री राम जी को भव्य आरती के आतिशबाजी की गई इसके साथ ही शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भव्य रथ पर भगवान श्री राम की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा हेतु शहर को भगवामय किया गया और विभिन्न स्वागत द्वार बनाए गए। शोभायात्रा का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा हेतु ठंडा पेयजल, शर्बत व आइस क्रीम की व्यवस्था की गई। शहर के बाईपास मार्ग पर पहुंचने पर मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों सहित युवाओं ने डीजे की धुन और ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................