उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का सिरोही पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से भव्य स्वागत

बाबा साहेब के सिद्धांतों व विजन पर चल कर काम करे : उपमुख्यमंत्री बैरवा

Apr 12, 2025 - 19:08
 0
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का सिरोही पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से भव्य स्वागत

 सिरोही (रमेश सुथार) राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के सिरोही प्रवास के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी की अगुवाई व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण व  साफा पहनाकर गर्म जोशी से भव्य स्वागत सत्कार किया। उस दौरान उपमुख्यमंत्री बैरवा सभी कार्यकर्ताओं से सरलता व सादगी से मिले व कुशलक्षेम पूछी।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के सिरोही प्रवास के दौरान सिरोही सर्किट हाउस में भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना व उनके शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किये। तत्पश्चात सिरोही के आरध्यदेव श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि व विकसित राजस्थान के संकल्प की सिद्धि के लिए शक्ति प्रदान करने की मंगलकामना की गई। 

जिला प्रवक्ता खत्री ने बताया कि उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने सिरोही प्रवास के दौरान शहर में संविधान निर्माता “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।  मेघवाल समाज ने उपमुख्यमंत्री बैरवा को भगवान रामदेवजी की तस्वीर भेट कर स्वागत अभिनंदन किया। जिस पर उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि बाबा साहब ने सभी समाज के उत्थान के लिए काम किया है और हमे बाबा साहेब के सिद्धांतों व विजन पर चल कर काम करना है।  इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी , पूर्व विधायक जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, भाजपा जनप्रतिनिधि,भाजपा पूर्व पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................