आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत तीन घायल

Apr 13, 2025 - 17:47
 0
आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत तीन घायल

राजगढ़ (अलवर)
टहला थाना क्षेत्र के मल्लाना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत मे कार्य करते समय तीन जने घायल व एक महिला की मृत्यु हो गई। वही घायलों को टहला चिकित्सालय पहुंचाया। जहाँ से तीन लोगों प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी। वही एक महिला को टहला से गम्भीर अवस्था मे राजगढ़ चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने महिला रोशन देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर टहला पुलिस व तहसीलदार शरद राठिया राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। जहां घटना जानकारी ली। परिजन हरिओम मीना ने बताया कि रोशन देवी, हेमलता देवी, छोटी देवी, हरिओम मीना खेत पर तूड़ा एकत्रित कर रहे थे। तभी सांय करीब साढ़े 6 बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी। बिजली गिरने से घायल हो गए। जिन्हें टहला चिकित्सालय ले गए। जहां तीन घायलों को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी गई। वही महिला रोशन देवी को गंभीर अवस्था मे टहला चिकित्सालय से राजगढ़ रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर टहला तहसीलदार शरद राठिया व टहला पुलिस राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। वही टहला पुलिस मृतक महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक महिला रोशन देवी के शव का पोस्टमार्टम रविवार की सुबह होगा।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................