विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दू सेवा मंडल ने पक्षियों के चबूतरे व तालाब में मछलियों के लिए डाला दाना

महाराणा प्रताप मंडल ब्यावर के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत पशु-पक्षियों के लिए 111 किलो अनाज चुग्गेके रूप मे सौपा

Jun 6, 2021 - 00:18
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दू सेवा मंडल ने पक्षियों के चबूतरे व तालाब में मछलियों के लिए डाला दाना

ब्यावर (अजमेर,राजस्थान):- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भाजपा महाराणा प्रताप मण्डल सेवा ही संगठन के अंतर्गत श्री जीव दया सेवा संस्था को आज 111 किलो दो बोरी अनाज की भेट की गई। इसके साथ ही आईटी सेल संयोजक एडवोकेट जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष नरेश मित्तल के नेतृत्व सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हिन्दू सेवा मण्डल में स्थित भैरव मंदिर प्रागण में पक्षियों के लिए बने चबूतरे पर मक्की व बाजरी अनाज डाला गया और इसी प्रकार बिचडली तालाब की पाल पर तालाब में मछलियों को भी दाना डाला गया। इस दौरान सेवा ही संग़ठन संयोजक दिलीप बाबेल, सहसयोजक बृजकिशोर शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, अजमेर देहात जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र यादव, शिवप्रकाश समारिया, एडवोकेट यज्ञेश शर्मा, मंडल महामंत्री सत्येंद्र यादव, संतोष जाग्रत, नवलकिशोर मुरारका, उपाध्यक्ष राकेश नरूका, बुद्धराज शर्मा  पार्षद रवि चौहान, त्रिलोक शर्मा, युवा नेता दीपक चौहान, राज सांखला, शरीफ, राहुल सेन व श्री जीव दया सेवा संस्था अध्यक्ष लालचंद साँखला, सचिव कपिल सेन, नवीन अरोड़ा, राकेश सेन, विनय शर्मा, तरुण सेन व विमल जालान सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

  • रिपोर्ट:- जीतेंद्र ठठेरा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................