भारतीय जनता पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस मनाया

Apr 6, 2025 - 18:25
 0
भारतीय जनता पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस मनाया

खैरथल (हीरालाल भूरानी )आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 को भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस मनाया गया।  मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में आज नई मंडी स्थित प्रमिल जसोरिया के ऑफिस पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।   मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा मंडल संयोजक तरुण दुलानी बलविंदर सिंह सह संयोजक सतीश यादव भगवान दास नरेंद्र अग्रवाल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष टीकम चंदनानी किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सैनी पार्षद मोहनलाल पोपटानी विक्रम यादव सचिन नटराज पूर्व पार्षद बनवारी लाल आर्य डॉ. ओम प्रकाश माँधू डॉ अनिल मांधू हुकम सिंह मनोज यादव लियाकत अली धीरज यादव व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................