ओम बिड़ला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
![ओम बिड़ला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667c0525d8a0b.jpg)
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। कोटा से तीन बार सांसद चुने ओम बिड़ला के लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी का इज़हार करते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा कराकर बधाई दी। ग़ौरतलब है कि बिड़ला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं और वो राजस्थान से लगातार तीसरी बार कोटा से सांसद बने हैं। ये राजस्थान वासियों के लिए बड़ा ही गर्व का विषय है। सर्वविदित है की नागौर ज़िले से भाजपा नेता महेन्द्र रान्दड़ ओम बिरला के नज़दीकी रहे है। रान्दड़ ने अभी लोकसभा चुनाव में भी कोटा में कई दिनों तक प्रवास किया था व चुनाव की बागडोर संभाली थी। दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर पूर्व ज़िला कोषाध्यक्ष महेन्द्र रान्दड़, मंत्री नरेन्द्र सिंह चौहान, नारायण सिंह मिंडकीया, पूर्व शहर महामंत्री विक्रम सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष घनश्याम सोनी, सर्वेश्वर माहेश्वरी, ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह, शब्बीर अहमद गैसावत, अफ़ज़ल भाटी, महेश काबरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी व्यक्त की।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)