डॉ. कर्ण जांगिड़ को फिजिशियन की उपाधि मिलने पर किया स्वागत

Jun 19, 2026 - 21:35
 0
डॉ. कर्ण जांगिड़ को फिजिशियन की उपाधि मिलने पर किया स्वागत

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर 'फिजिशियन डॉक्टर' की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. कर्ण जांगिड़ का जांगिड़ समाज द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। स्थानीय खाती टीबा स्थित उनके निवास स्थान पर आयोजित इस गरिमामयी समारोह में समाज बंधुओं ने डॉ. कर्ण का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति मकराना के अध्यक्ष किस्तूर चन्द सिदड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. कर्ण जांगिड़ (डेरोलिया) पुत्र नेमीचंद जांगिड़ को माला पहनाकर, पारंपरिक साफा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. कर्ण जांगिड़ द्वारा चिकित्सा में यह सर्वोच्च मुकाम हासिल करना पूरे समाज और क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी इस कड़ी मेहनत और बड़ी उपलब्धि से क्षेत्र की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस भव्य सम्मान से अभिभूत होकर डॉ. कर्ण जांगिड़ ने सभी समाज बंधुओं का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वे अपने चिकित्सा करियर के माध्यम से हमेशा निस्वार्थ भाव से समाज, गरीब असहायों और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति मकराना के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर लाल कंवलेचा, वर्तमान अध्यक्ष किस्तूर चंद सिदड, शंकर लाल जांगिड़ (गेडा वाले), अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला डीडवाना-कुचामन के कार्यकारी अध्यक्ष उमा शंकर बोदलिया, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय उपप्रधान कैलाश चन्द जाला, नेमीचन्द डेरोलिया, वेद प्रकाश लदोया, अशोक लदोया, तेजवीर जांगिड़, बजरंग लाल जांगिड़, अर्जुन जांगिड़, अरुण जोशी, पूनम चन्द जांगिड़, प्रमोद जांगिड़ मौजूद थे। वहीं महिला शक्ति के रूप में विश्वकर्मा महिला मण्डल मकराना की अध्यक्ष प्रेमलता जांगिड़, इंद्रा जांगिड़, कुसुम जांगिड़ सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................