कृषि उपज मण्डी मे दुकानों का ताला तोडकर चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Oct 26, 2024 - 11:18
 0
कृषि उपज मण्डी मे दुकानों का ताला तोडकर चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नदबई थाना पुलिस ने कृषि उपज मण्डी नदबई में आढतो की दुकानों का ताला तोडकर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नदबई सीओ पूनम भारगढ़ ने बताया कि दिनांक 25.10.2024 की दरम्यानी रात्री को कृषि उपज मण्डी करवा नदबई में आढ़त की चार दुकानों का ताला लोड कर चोरी का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्लाराम उर्फ दाउ पुत्र चन्दू जाति जाटव निवासी ग्राम बैलारा पुलिस थाना नदबई व बालकिशन पुत्र श्यामा जाति जाटव निवासी ग्राम बैलारा थाना नदबई को पूछताछ हेतु डिटेन किया गया।

गिरफ्तार आरोपी कल्लाराम उर्फ दाउ ने पूछताछ में हसीन पुत्र बालकिशन और हसीन के दो साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया है। साथ ही कल्लाराम ने हसीन के पिता बालकिशन पुत्र श्यामा के भी वारदात में साथ देने की बात कबूल की जिसके बाद बालकिशन को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब मुख्य आरोपी हसीन पुत्र बालकिशन व उसके दो साथियों की तलाश कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में नदबई थानाधिकारी दौलत कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक योगेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक हुकमसिंह और कांस्टेबल बबलू शामिल रहे।

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है