बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पण और धैर्य जरूरी - चिराग जैन

Aug 17, 2020 - 00:42
 0
बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पण और धैर्य जरूरी - चिराग जैन

डीग,भरतपुर 
डीग (16अगस्त)-  जीवन में लक्ष्य वना कर यदि  संपूर्ण मनोयोग और समर्पण से लगातार प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है । पर इसमें धैर्य रखने की आवश्यकता है क्योंकि जब लक्ष्य बड़ा हो तो प्रयास भी धैर्य खोए बिना बार-बार करने पड़ते हैं । यह वात रविवार कोश्री दिगंबर जैन समाज डीग द्धारा आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 160 वी रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा मैं सेलेक्ट होने वाले होनहार युवा चिराग जैन ने कही। इस मौके पर जैन समाज द्वारा चिराग जैन का साफा बांधकर माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेश जैन गोपी जैन गोपाल प्रसाद जैन हरी बाबू जैन अनिल जैन भारत जैन धर्मेंद्र जैन कोका राम जैन वीरेंद्र जैन छीतर मल जैन ,अशोक जैन इंदर मल जैन तारा जैन निम्मी जैन सुरेश जैन अजय जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।
    

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow